Hindi News / news / बैंक के पास से 6 लाख रुपए की लूट, सीमेंट कारोबारी से पैसा...

बैंक के पास से 6 लाख रुपए की लूट, सीमेंट कारोबारी से पैसा लेकर भागे अपराधी

1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated Dec 18, 2020, 7:04:19 PM

बैंक के पास से 6 लाख रुपए की लूट, सीमेंट कारोबारी से पैसा लेकर भागे अपराधी

- फ़ोटो

GAYA: गया में अपराधियों का कहर जारी है. दिनदहाड़े अपराधियों ने एक सीमेंट कारोबारी से 6 लाख रुपए लूटकर भाग गए. यह घटना कोतवाली के जीबी रोड की है.

किसी को पैसा देने गया था कारोबारी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कारोबारी गया के पुरानी गोदाम स्थित सिंडिकेट बैंक से 6 लाख रुपये लेकर किसी व्यक्ति को देने के लिए जा ही रहा था. इस दौरान ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने रुपये से भरा बैग को झपट्टा मार कर ले उड़े.

बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. उसमें साफ दिख रहा है कि बाइक सवार अपराधी पैसा लेकर भाग रहे हैं.पीछे से शोर करते हुए सीमेंट कारोबारी दौड़ रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.