1st Bihar Published by: Shabnam Khan Updated Jan 08, 2021, 11:04:20 AM
- फ़ोटो
KISHANGANJ : किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत भोगडावर पंचायत के भोगडावर कलभर्ट चौक में मोहम्मद अंसार के गैरेज में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.
स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. तबतक गैरेज में मरम्मत के लिए रखी कई गाड़ियां जलकर हुआ राख हो चुकी थी. घटना की खबर मिलते ही पाठामारी थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जुट गई.
वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.