ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

गांव में आई बारात को देखने घर से बाहर निकली थी लड़की, मनचलों ने किया गैंगरेप

MOTIHARI: मोतिहारी में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि गांव में आई बारात को देखने के लिए लड़की घर से निकली थी। इसी दौरान गांव के ही

गांव में आई बारात को देखने घर से बाहर निकली थी लड़की, मनचलों ने किया गैंगरेप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि गांव में आई बारात को देखने के लिए लड़की घर से निकली थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने लड़की को उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र की इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि गांव में दो तीन जगह बारात आई हुई थी। मंगलवार की रात मेरी बेटी भी बारात देखने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच गांव के दो युवक आया और बारात देख रही बेटी के नाक पर रुमाल सुंघाया जिससे वो बेहोश हो गयी। जिसके बाद उसे बाइक पर सुनसान इलाके में ले जाया गया। जहां बारी-बारी से दोनों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 


गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद लड़की को वापस बाइक से लाकर उसके घर के पास छोड़ दिया। उधर मां बेटी की खोजबीन कर रही थी तभी दोनों युवकों पर नजर गई। जिसके बाद लड़की को छोड़कर दोनों मौके से फरार हो गये। पीड़िता की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को पकड़ीदयाल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। 


जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मोतिहारी रेफर कर दिया। मोतिहारी में पीड़िता का इलाज चल रहा है वो अभी भी बेहोशी की हालत में है। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात दोहराई है। वही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष शंकुतला कुमारी ने बताया की एक लड़की से गैंगरेप की घटना हुई है। पीड़िता को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


टैग्स