Hindi News / news / गंगा में स्नान के दौरान ननद-भाभी की मौत, लोगों ने बचायी भांजी की...

गंगा में स्नान के दौरान ननद-भाभी की मौत, लोगों ने बचायी भांजी की जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 24, 2024, 8:53:06 PM

गंगा में स्नान के दौरान ननद-भाभी की मौत, लोगों ने बचायी भांजी की जान

- फ़ोटो

MUNGER: मुंगेर में गंगा नदी में नहाने के दौरान दो की मौत हो गयी है। दोनों रिश्ते में ननद और भाभी लगते हैं। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने भांजी की जान बचा ली। दोनों शव को गोताखोरों ने पानी से निकाला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना मुंगेर के हेमजापुर थाना इलाके का है जहां दुर्गापुर गंगा घाट पर होलिका दहन के दिन ननद और भौजाई गंगा नदी में स्नान करने गयी थी साथ में भांजी को भी लेकर दोनों गयी हुई थी। तभी नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गये। तेज धार की वजह से दोनों डूब गये। तभी बच्ची भी पानी में बहने लगी जिस पर वहां नहा रहे लोगों की नजर गई और लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच गयी लेकिन दोनों ननद भौजाई की पानी में डुबने से मौत हो गयी। 


मृतका की पहचान धरहरा की बाहाचौकी पंचायत के दुर्गापुर गांव निवासी मनीष की पत्नी सुनैना और बहन सिंधुजा के रूप में हुई है। जबकि भांजी सुरुचि की जान लोगों ने बचा ली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से दोनों शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.