ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

गलवान शहीद के पिता के साथ पुलिस की बदसलूकी का मामला: राजनाथ सिंह ने नीतीश से बात कर नाराजगी जतायी

PATNA: बिहार के वैशाली में एक शहीद के पिता के साथ पुलिस की बर्बरता के मामले में केंद्रीय रक्षा मंत्री ने हस्तक्षेप किया है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्र

गलवान शहीद के पिता के साथ पुलिस की बदसलूकी का मामला: राजनाथ सिंह ने नीतीश से बात कर नाराजगी जतायी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: बिहार के वैशाली में एक शहीद के पिता के साथ पुलिस की बर्बरता के मामले में केंद्रीय रक्षा मंत्री ने हस्तक्षेप किया है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन किया है. सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार से बातचीत में इस मामले में गहरी नाराजगी जतायी. उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराने को कहा है. 


सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गलवान शहीद के पिता को घसीटकर थाने ले जाने और गाली देने के संबंध में सीएम से बात की और कहा कि ये अच्छा नहीं हुआ. बिहार के मुख्यमंत्री ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 


बता दें कि वैशाली के जन्दाहा के चकफतह गांव के सैनिक जय किशोर सिंह गलवान घाटी में शहीद हो गये थे. उनके परिवार के लोग शहीद की प्रतिमा गांव में लगाना चाहते थे. जिस जमीन पर शहीद की प्रतिमा लगायी जानी थी, उस पर हरीनाथ राम के किसी व्यक्ति ने अपना दावा ठोक दिया और जमीन को अपना बता दिया. हरीनाथ राम ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर उस जमीन को अपनी जमीन बताया. 


आवेदन सीओ को दिया गया था लेकिन जन्दाहा थाना पुलिस ने सीओ को दिये गये आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया. जमीन के विवाद के इस मामले में पुलिस ने शहीद जय किशोर सिंह के पिता राज कपूर सिंह के खिलाफ रंगदारी, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया. शहीद के परिवार के लोगों ने बताया कि सरकारी जमीन पर प्रतिमा लगाने की योजना थी. लेकिन जन्दाहा के थानेदार विश्वनाथ राम ने अपनी ही बिरादरी के एक व्यक्ति से एससी-एसटी एक्ट का झूठा केस दर्ज करा दिया. फिर पुलिस शहीद के पिता राजकपूर सिंह को घसीटते-पीटते हुए गिरफ्तार कर ले गयी. थानेदार ने शहीद के पिता पर रंगदारी मांगने का भी आरोप लगा कर उसे सही करार दिया.

टैग्स