ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

2 बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद 8वीं मंजिल से पति के साथ कूदीं दो पत्नियां

DESK: बड़ी खबर गाजियाबाद के इंदिरापुरम से आई है, जहां 2 बच्चों की गला दबा कर हत्या करने के बाद दो पत्नियों के साथ पति ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की. इस घटना में

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर गाजियाबाद के इंदिरापुरम से आई है, जहां 2 बच्चों की गला दबा कर हत्या करने के बाद दो पत्नियों के साथ पति ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की. इस घटना में मौके पर ही पति और एक पत्नी की मौत हो गई, जबकि दूसरी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई है. 

घटना इंदिरापुरम के वैभव खंड के कृष्णा सफायर अपार्टमेंट की है. जहां मंगलवार की अहले सुबह तेज आवाज होने पर गार्ड ने बाहर निकल कर देखा तो उसके होश उड गए. खुन से लथपथ पति और उसकी दो पत्नी जमीन पर पड़ी तड़प रही थी. 

आनन-फानन में गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने पति और एक पत्नी को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं पुलिस जब मृत दंपती के फ्लैट में पहुंची तो देखा की दो बच्चे घर में मृत पड़े हैं. पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह और पैसे की तंगी होने से आत्महत्या की गई है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है. शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं.