ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

गहने वापस मांगने पर आशिक ने किया गर्लफ्रेंड का खून, गुस्से में हंसिया से गला रेतकर ली जान

DESK : एक प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका की गला रेतकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि प्रेमी ने प्रेमिका की

गहने वापस मांगने पर आशिक ने किया गर्लफ्रेंड का खून, गुस्से में हंसिया से गला रेतकर ली जान
First Bihar
3 मिनट

DESK : एक प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका की गला रेतकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने अपने गहने प्रेमी से वापस से मांग लिए थे. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को चार घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया.  


घटना उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सलाहपुर मिश्रपुर गांव की है. मृतका का नाम सुनीता निषाद बताया जा रहा है. जानकरी के अनुसार, सुनीता निषाद शौच के लिए घर से खेत गई थी. जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश शुरू हुई. घर से थोड़ी ही दूर खेत में सुनीता का शव मिला. खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई. धीरे-धीरे लोगों का जमावड़ा लग गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने कातिल की तलाश में लग गई.चार घंटे में ही पुलिस ने कातिल को दबोच लिया. 


सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि सुनीता निषाद का गांव के राजकुमार यादव उर्फ कल्लू पुत्र रामसूरत के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था. सुनीता का पति मुंबई में रहता है. कुछ दिन पहले सुनीता के घर से कुछ गहने गायब हो गये थे, उसे प्रेमी पर शक था और वो गायब जेवर वापस करने का बार-बार उस पर दबाव बना रही थी. घटना की रात महिला ने राजकुमार को मिलने के लिए बुलाया था. 


भेंट के दौरान दोनों में झगड़ा हुआ है. गुस्से में प्रेमी ने महिला पर हंसिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को सुनीता के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं. एसओ कोतवाली देहात देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है.

टैग्स