Hindi News / news / गड्ढे में गिरी तेज रफ़्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा बुरी तरह जख्मी...

गड्ढे में गिरी तेज रफ़्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा बुरी तरह जख्मी

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Dec 08, 2020, 9:55:45 AM

गड्ढे में गिरी तेज रफ़्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा बुरी तरह जख्मी

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा जिले में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला. मोटरसाइकिल के गड्ढे में गिर जाने से मौके पर एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक अन्य जख्मी हो गया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय उमेश तुरीया के बेटे संगुटु तुरीया  के रूप में की गई है. घटना रजौली और सिरदला के बीच तिलैया केंदुआ के समीप घटी है.


वहीं मृतक के ससुराल वालों ने बताया कि संगुटु तुरीया का मोटरसाइकिल गड्ढे में गिर जाने की वजह से यह घटना घटी. आनन-फानन में लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


मामले की सूचना रजौली थाना को फ़ोन कर दी गई लेकिन पुलिस की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है. पुलिस की कार्यशैली से अजीज होकर परिजन शव लेकर अस्पताल में ही बैठे हुए हैं.