ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

गब्बू सिंह के ठिकानों पर आईटी रेड के बाद बोले ललन सिंह.. करीबी क्या होता है? बीजेपी ये करेगी सब जानते हैं

PATNA : बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. ललन सिंह के खास बताए जा रहे गब्बू सिंह क

गब्बू सिंह के ठिकानों पर आईटी रेड के बाद बोले ललन सिंह.. करीबी क्या होता है? बीजेपी ये करेगी सब जानते हैं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. ललन सिंह के खास बताए जा रहे गब्बू सिंह के ठिकानों पर आज सुबह ही आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने 31 जगहों पर छापेमारी की. अब इस मामले में सवाल पूछे जाने पर ललन सिंह ने कहा है कि करीबी क्या होता है? जो करना है करने दीजिए.



जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि यह जानी हुई बात है कि बीजेपी के विरोधी जहां रहते हैं वहां सीबीआई ईडी और इनकम टैक्स एक्टिव हो जाती है. इस सब से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. जैसे लोग कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं वैसे ही बीजेपी इन एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. ललन सिंह ने यह भी कहा कि करीबी होना कुछ नहीं होता है. अपना काम लोग करते रहें यह पहले से जानी हुई बात थी कि बिहार में ऐसा होगा.



ललन सिंह ने कहा कि कोई करीबी नहीं होता है। सीबीआई-ईडी का काम ही यही है कि जितने भी विरोधी हैं उनको परेशान करते रहना है। ललन सिंह ने कहा कि सीबीआई और ईडी हमपर दवाब नहीं बना सकती है। जब मीडिया ने ललन सिंह से पूछा कि आपके करीबी गब्बू सिंह पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है तो वे भड़क गए। उन्होंने झल्लाते हुए कहा कि करीबी क्या होता है ?

टैग्स