ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

'फूफा जी अपने दोस्त के साथ आये और सबको मार डाला : सनकी पति ने पत्नी-सास समेत दो मासूमो को उतारा मौत के घाट

MADHUBANI : मधुबनी के झंझारपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक सनकी ने अपनी पत्नी और बच्चों समेत सास को मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना गोधनपुर की बताई जा र

 'फूफा जी अपने दोस्त के साथ आये और सबको मार डाला : सनकी पति ने पत्नी-सास समेत दो मासूमो को उतारा मौत के घाट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : मधुबनी के झंझारपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक सनकी ने अपनी पत्नी और बच्चों समेत सास को मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना गोधनपुर की बताई जा रही है। जहां एक युवक ने अपने ससुराल में इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। युवक ने अपनी पत्नी और सास के साथ ही अपने दो बच्चों की भी जान ले ली। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा के अवाम के पवन महतो की पत्नी पिछले कुछ माह से अपने मायके झंझारपुर के सूखैत में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसका पति के साथ कोई विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात पवन महतो अपने एक साथी के साथ आया और उसने सो रही अपनी सास प्रमिला देवी (60), पत्नी पिंकी देवी (26), 4 साल की बेटी प्रिया और छह माह की बेटी प्रीति को अनाज पीसने वाले जांता के पत्थर और उसके लकड़ी के हैंडल से मार डाला। इस दौरान प्रमिला देवी की पोती सुहानी और पोता शशि वहीं सो रहे थे। दोनों ने कंबल में छिपकर अपनी जान बचाई।


इन्होंने ही आज सुबह डीएसपी को बताया कि अवाम वाले फूफा जी अपने दोस्त के साथ आये थे और उन्होंने सबको मार डाला। अब पुलिस टीम वहां पहुंच कर जांच कर रही है। पवन महतो और उसका साथी फरार हों चुका है। अब हत्या के पीछे की वजह की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि आरोपित दामाद से विवाद की बात बतायी जा रही है।


यह पारिवारिक विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। बताया जा रहा है कि केस मुकदमा भी इस विवाद में हो चुका है।आरोपित को नशे की लत थी। यह लोग उससे कुछ डिमांड भी कर रहे थे, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि महिला को जांता के पत्थर से चूरकर मारने की आशंका है। जांता के हत्थे का प्रयोग भी हमले के लिए किया गया है। पूरे मामले की जांच होगी। उसके बाद ही इसपर कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।