1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 01, 2019, 6:27:21 PM
- फ़ोटो
PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां एक मरीन इंजीनियर के साथ बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. शातिरों ने इंजीनियर के खाते से दिल्ली में आरटीजीएस की मदद से 27 लाख रुपए निकाल लिए. शातिरों ने तीन फर्जी चेक की मदद से ये रुपए निकाले. बता दें कि मरीन इंजीनियर का खाता पटना के बोरिंग रोड इलाके में एक निजी बैंक में है. इस मामले में बुद्धा कॉलनी में मामला दर्ज कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट