ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन के खिलाफ केस दर्ज, 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

AURANGABAD: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है. एक ट्रैवल एजेंट ने अजहरूद्दीन और दो अन्य के खिलाफ 20 लाख 96 हजार रुपये की धोखाध

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

AURANGABAD: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है. एक ट्रैवल एजेंट ने अजहरूद्दीन और दो अन्य के खिलाफ 20 लाख 96 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.


महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक शाहाब ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में अजहर के निजी सचिव मुजीब खान के कहने पर अजहर और कुछ अन्य के लिये 20 लाख 96 हजार रुपये के इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट बुक कराये थे. इतने महीने बीत जाने के बाद भी अब तक अजहर की ओर से पैसे नहीं दिये गये हैं. जिसके बाद शाहाब ने आईपीसी की धारा 420, 406 और 34 के तहत अजहर समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.


वहीं अजहर ने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है. अजहरूद्दीन ने कहा है कि इस शिकायत में कोई दम नहीं है और सुर्खियों में आने के लिये ऐसा किया गया है. उन्होंने कहा कि वो कानूनी सलाह लेकर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा करेंगे.