Hindi News / news / ऊफनाई नदियों ने बिगाड़े हालात, कई जिलों में टूटा तटबंध, अबतक 23 लोगों...

ऊफनाई नदियों ने बिगाड़े हालात, कई जिलों में टूटा तटबंध, अबतक 23 लोगों की मौत

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 15, 2019, 5:08:35 PM

ऊफनाई नदियों ने बिगाड़े हालात, कई जिलों में टूटा तटबंध, अबतक 23 लोगों की मौत

- फ़ोटो

DESK : नेपाल और बिहार में कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से उत्तर बिहार की नदियों में जबरदस्त उफान आ गया है. कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. https://www.youtube.com/watch?v=zd7gXNg21nw&feature=youtu.be 9 जिलों के 19 लाख लोग प्रभावित सूबे के नौ जिलों की लगभग 19 लाख आबादी बाढ़ की चपेट में है. सबसे गंभीर हालत सीतामढ़ी की है यहां 12 प्रखंड़ों की 105 पंचायतों की 11 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है. मधुबनी और दरभंगा से टूटे तटबंध उफनाई नदियों का पानी उत्तर बिहार, कोसी और सीमांचल के जिलों में कहर ढा रहा है. अब तक मधुबनी में 7 और दरभंगा में 4 तटबंध टूट चुके हैं. 23 लोग की डूबने से मौत उत्तर बिहार, कोशी और सीमांचल में बाढ़ के कहर ने अबतक 23 लोगों की जान जा चुकी है. कोसी तटबंध पर पानी का भयानक दबाव कोसी तटबंध पर पानी का भयानक दबाव है. एहतियातन कोसी बराज से चार लाख क्‍यूसेक पानी छोड़ा गया है. बराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं. इस बीच मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट मोड में है. प्रभावित जिलों में सरकारी अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है.