ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

फ्लाइट के बाद अब ट्रेन में TTE की शर्मनाक करतूत, महिला यात्री के साथ शर्मनाक हरकत,रेल मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन

PATNA : पिछले कुछ दिनों से यातायात के साधनों से जुड़ी एक अजीबोगरीब मामला निकल कर सामने आता है। पिछले ही दिनों यह सुनने को मिला कि एक फ्लाइट में एक महिला यात्री पर पेशाब करने का मामल

फ्लाइट के बाद अब ट्रेन में TTE की शर्मनाक करतूत, महिला यात्री के साथ शर्मनाक हरकत,रेल मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पिछले कुछ दिनों से यातायात के साधनों से जुड़ी एक अजीबोगरीब मामला निकल कर सामने आता है। पिछले ही दिनों यह सुनने को मिला कि एक फ्लाइट में एक महिला यात्री पर पेशाब करने का मामला निकल कर सामने आया था। इसके बाद अब ट्रेन में एक टीटीई ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया है। यह मामला अकालतख्त एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। 


दरअसल, कोलकाता से अमृतसर जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस से एक महिला यात्री कोच ए-1 में सफर कर रही थी। इसी दौरान उसका इसी कोच में सफर कर रहे टीटीई से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर टीटीई ने महिला यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया।  जिसके बाद महिला शोर मचाने लगी तो आस- पास के यात्रियों ने टीटीई को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली।  इसके बाद महिला की शिकायत पर टीटीई को  जीआरपी टीम ने अरेस्ट कर लिया। 


बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला कोलकाता से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस का है। जहां महिला यात्री अमृतसर  जाने के लिए सफर का रही थी।  उसका इस ट्रेन में कोच ए-1 में बर्थ नंबर 41 पर था। जबकि टीटीई मुन्ना कुमार इसी कोच में 31 नंबर सीट पर था।  इन दोनों का किस बात पर अनबन हुई यह पता नहीं चला। लेकिन टीटीई मुन्ना लाल गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं रेल मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि उसे नौकरी से हटा दिया गया है।  टीटीई सहारनपुर डिविजन में तैनात है। यात्रा के समय वह ड्यूटी पर नहीं था।  वह सहारनपुर जा रहा था। यह पूरा मामला सामने आने के बाद रेलवे की ओर से एक्शन लिया गया और टीटीई को नौकरी से हटा दिया गया। 


आपको बताते चलें कि, एयर इंडिया के एक विमान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था। आरोपी शंकर मिश्रा को न सिर्फ गिरफ्तार किया गया बल्कि उसके हवाई यात्रा पर भी रोक लगा दी गई। अभी हवाई यात्रा की चर्चा थी कि अब ट्रेन में भी इस तरह की घटना हो गई है।