ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

आम आदमी को बड़ा झटका, फिर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

DESK : बीते दिनों महंगाई के दर में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. वहीं घरेलु गैस के दाम में भी वृद्धि होने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. ऑयल कंपनियों ने एक बार फिर एलजीपी सिलेंडर के दामों में बढ़

आम आदमी को बड़ा झटका, फिर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
Anamika
2 मिनट

DESK :  बीते दिनों महंगाई के दर में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. वहीं घरेलु गैस के दाम में भी वृद्धि होने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. ऑयल कंपनियों ने एक बार फिर एलजीपी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है. 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है.

इसके साथ ही 5 किलोग्राम के सिलेंडर पर 18 रुपये और 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में 36.50 रुपये का इजाफा किया गया है. बता दें कि 15 दिन के अंदर एलपीजी सिलेंडर के दामों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले 1 दिसंबर 2020 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट्स में बढ़ाए गए थे. 

बता दें कि ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ. 1 दिसंबर को आईओसी ने बताया कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गई है. दिल्‍ली में इसकी कीमत लगातार सातवें महीने 594 रुपये पर स्थिर रखी गई है। लेकिन 8 दिन बाद ही इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर 14.2 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी गई है.