ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

फिर एक बार NDA की सरकार, नीतीश कुमार की घर वापसी पर BJP में जश्न का माहौल

PATNA: आखिरकार बिहार में NDA की नई सरकार का गठन हो गया। नीतीश कुमार बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बन गये। वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बने हैं। राजभवन में

फिर एक बार NDA की सरकार, नीतीश कुमार की घर वापसी पर BJP में जश्न का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आखिरकार बिहार में NDA की नई सरकार का गठन हो गया। नीतीश कुमार बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बन गये। वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बने हैं। राजभवन में नीतीश कुमार सहित 9 मंत्रियों ने रविवार की शाम पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार के बनने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। 


खासतौर पर सम्राट चौधरी के डिप्टी सीएम बनाए जाने से कार्यकर्ता काफी खुश हैं। पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामना दी। बीजेपी कार्यकर्ता बैनर लेकर बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे। बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगी हुई थी। जिसमें पीएम मोदी और सीएम नीतीश हाथ मिलाने दिख रहे हैं। 


पोस्टर पर फिर एक बार एनडीए की सरकार लिखा गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घर वापसी और बिहार की जनता जंगलराज से मुक्त लिखा गया था। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब बिहार में फिर से एनडीए की सरकार आ गयी है। बिहार में डबल इंजन की सरकार आ गयी है। जिस दिन का हमलोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो घड़ी आ गयी है। अब हम लोग साथ मिलकर बिहार के विकास को और आगे बढ़ाएंगे।