ब्रेकिंग
रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिज

फिर बोले शिवानंद..पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने से कोई पाकिस्तानी नहीं बन जाता

PATNA: आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का एक और विवादित बयान सामने आया है। शिवानंद तिवारी का कहना है कि पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा सिर्फ एक विरोध का पार्ट है। इसका मतलब य

फिर बोले शिवानंद..पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने से कोई पाकिस्तानी नहीं बन जाता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का एक और विवादित बयान सामने आया है। शिवानंद तिवारी का कहना है कि पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा सिर्फ एक विरोध का पार्ट है। इसका मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले पाकिस्तानी बन जाएंगे और पाकिस्तान चले जाएंगे। शिवानंद ने यह बयान पुणे में पीएफआई के विरोध के दौरान हुई नारेबाजी पर दी। 


बिहार में नीतीश-तेजस्वी की महागठबंधन की सरकार है। अभी सरकार बने ज्यादा दिन नहीं हुए है लेकिन राजद और जेडीयू के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। कभी राजद के मंत्री सुधाकर सिंह अपनी भड़ास निकालते हैं तो कभी राजद नेता शिवानंद तिवारी आश्रम चलने की बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही कहने लगते हैं। जिसका जवाब देने के लिए जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा समेत कई नेताओं को उतरना पड़ जाता है। एक बार फिर शिवानंद तिवारी ने ऐसा बयान दिया है जिससे राजनीति तेज हो गयी है। इस बार पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों की वकालत करते शिवानंद तिवारी नजर आ रहे हैं। 


एनआईए ने गुरुवार को देशभर में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। जिसका विरोध भी हुआ था। पीएफआई के समर्थकों ने कई जगहों पर विरोध किया था। इसी दौरान पुणे में भी कलेक्टर ऑफिस के बाहर पीएफआई समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई थी। 


पुणे में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाये गये। डीसीपी सागर पाटिल ने बताया कि पुणे में पीएफआई के विरोध प्रदर्शन में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने के मामले में बंद गार्डन थाने में दंगा व सड़क जाम करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है। डीसीपी ने कहा, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


पुणे में पीएफआई के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए जाने पर शिवानंद तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा सिर्फ विरोध का हिस्सा है इसका मतलब यह नहीं है कि इस तरह के नारे लगाने वाले पाकिस्तानी बन जाएंगे और पाकिस्तान चले जाएंगे।