ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

फिर बिगड़ी भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती

DELHI: देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीतय बुधवार की रात फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद तत्काल उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया

फिर बिगड़ी भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीतय बुधवार की रात फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद तत्काल उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपोलो अस्पताल में डॉ. विनीत पूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।


जानकारी के मुताबिक, आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले पिछले बुधवार को यानी 27 जून की देर रात लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई थी। देरा रात उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को एम्स के प्राइवेट वार्ड रूम में डॉक्टर अमलेश सेठ की देखरेख में भर्ती कराया गया था। 


यूरिन में इनफेक्शन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही थी। एम्स में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी और अब एक बार फिर से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बता दें कि इसी साल लालकृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया है। खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके आवास पर पहुंची थीं और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।