ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

दीपिका की बिकनी पर बवाल, सोशल मीडिया पर 'पठान' को बायकॉट करने की मांग

DESK: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान पर बवाल शुरू हो गया है। शाहरुख के फैन्स लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना रिलीज होते ही हंगामा शुर

दीपिका की बिकनी पर बवाल, सोशल मीडिया पर 'पठान' को बायकॉट करने की मांग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान पर बवाल शुरू हो गया है। शाहरुख के फैन्स लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना रिलीज होते ही हंगामा शुरू हो गया है। यहां तक की फिल्म को बैन करने की भी मांग उठने लगी है। फिल्म पठान के इस गाने में दीपिका के कपड़ों और कुछ सीन्स पर आपत्ति जताते हुए पठान को सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मांग हो रही है।


फैंस की तड़प को देखते हुए पठान के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज किया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण के सेंशुअस लुक और शाहरुख संग उनकी इंटेंस केमिस्ट्री पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। मध्य प्रदेश के मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म में दीपिका के कपड़े और कुछ सीन्स को बदला नहीं गया तो वो अपने राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।


मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि फिल्म के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा काफी आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। गाने के दृश्यों और वेशभूषा को ठीक किया जाए नहीं तो फिल्म को मध्य प्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, इसपर विचार करना होगा।


फिल्म के इस गाने के एक सीन में दीपिका ने केसरी रंग की बिकिनी पहनी हुई है। दीपिका के रिवीलिंग कपड़ों के साथ उनकी बिकिनी के केसरी रंग पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहा है कि पठान फिल्म में भगवा रंग का अपमान किया गया है और भगवा के अपमान को हिंदुस्तान बिल्कुल नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि जिस भगवा ने पूरे देश और दुनिया को दिशा देने का काम किया उसे बेशर्म रंग कहा जा रहा है।


बता दें कि पठान का गाना बेशर्म रंग रिलीज होते ही दर्शक सोशल मीडिया पर दो गुटों में बंट गए हैं। शाहरुख और दीपिका के फैंस को उनका बोल्ड अवतार किलर लग रहा है, तो वहीं कई लोग इसपर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ट्विटर पर #BoycottPathaan ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स का कहना है कि दीपिका को भगवा रंग के कपड़े पहनाकर गाने का नाम बेशर्म रंग रख दिया है, इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा।

टैग्स