ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

फिल्म '3 इडियट्स' के एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, घर में फिसलने से गई जान

DESK: इस वक्त की दुखद खबर भारतीय फिल्म जगत से आ रही है। एक्टर आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' में लाइब्रेरियन के रोल से मशहूर हुए एक्टर अखिल मिश्रा की घर में फिसलने स

फिल्म '3 इडियट्स' के एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, घर में फिसलने से गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की दुखद खबर भारतीय फिल्म जगत से आ रही है। एक्टर आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' में लाइब्रेरियन के रोल से मशहूर हुए एक्टर अखिल मिश्रा की घर में फिसलने से मौत हो गई है। बुधवार की दोपहर मुंबई के मीरा रोड स्थित घर में अखिल मिश्रा गिर गए थे। 


घर में गिरने के बाद उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर में गंभीर चोट आने के कारण लाख कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मौत तब हुई जब उनकी पत्नी सुजैन बर्नेट फिल्म शूटिंग के लिए हैदराबाद गई हुई थीं।


जानकारी के मुताबिक, 67 साल के अखिल मिश्रा मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में अपने घर में किचन में काम कर रहे थे। किचन में स्टूल पर चढ़कर अखिल कुछ कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फर्श पर गिर गए।, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। इस घटना के बाद एक्टर की पत्नी समेत पूरा परिवार सदमें में है। बता दें कि अखिल ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया था हालांकि उनको '3 इडियट्स' में उनके लाइब्रेरियन दुबे के यादगार से काफी पहचान मिली थी।