ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

गाड़ियों में FASTag नहीं लगाने वाले हो जाएं सावधान, अब दोगुना टोल टैक्स वसूल करेगा NHAI

DESK: NH पर लोगों को गाड़ियों के विंडस्क्रीन पर फास्टैग नहीं लगाने वाले लोग सावधान हो जाएं, ऐसे लोगों से एनएचएआई अब दोगुना टोल टैक्स वसूलेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने

गाड़ियों में FASTag नहीं लगाने वाले हो जाएं सावधान, अब दोगुना टोल टैक्स वसूल करेगा NHAI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: NH पर लोगों को गाड़ियों के विंडस्क्रीन पर फास्टैग नहीं लगाने वाले लोग सावधान हो जाएं, ऐसे लोगों से एनएचएआई अब दोगुना टोल टैक्स वसूलेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक बयान जारी कर कहा है कि ऐसे वाहनों के मालिकों से दोगुना टोल टैक्स वसूलने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 


जिन गाड़ियों के विंडशील्ड पर फास्टैग नहीं लगा होगा, टोल में प्रवेश करते समय उनसे दोगुना टैक्स वसूला जाएगा। एनएचएआई ने बयान में कहा है कि, गाड़ियों की विंडस्क्रीन पर जानबूझकर फास्टैग नहीं लगाने के कारण टोल प्लाजा पर अनावश्यक देरी होती है, जिससे दूसरे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए एनएचएआई ने यह सख्त फैसला लिया है।


NHAI ने कहा है कि, सभी उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह एजेंसियों और रियायतियों को विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी जारी की गई है ताकि सामने विंडशील्ड पर फास्टैग न लगाए जाने की स्थिति में दोगुणा शुल्क उपयोगकर्ता से वसूला जा सके। यह सूचना सभी टोल प्लाजा पर भी प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी। जिसमें लोगों को विंडशील्ड पर फास्टैग लगाए बिना टोल में प्रवेश करने वालों को जुर्माने के बारे में जानकारी दी जाएगी।