1st Bihar Published by: Updated Feb 11, 2021, 4:38:24 PM
- फ़ोटो
SASARAM: खबर सासाराम से आ रही है जहां बिजली बिल ज्यादा आने पर एक शख्स ने सुसाइड कर ली। घटना दरीगांव थाना के नौगाई गांव की है जहां इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। डिप्रेशन में आकर 48 साल के दिनेश सिंह ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक का नाम दिनेश सिंह बताया जा रहा है जो 48 साल के थे। परिजनों ने बताया कि बिजली बिल को लेकर वे इन दिनों काफी टेंशन में थे। बिजली बिल ज्यादा आने के बाद बिल में सुधार कराने को लेकर इनदिनों वे काफी परेशान रह रहे थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि शायद इसी बात को लेकर डिप्रेशन में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।