ब्रेकिंग
फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण

फर्जी IPS अरेस्ट, खुद को अधिकारी बता महिलाओं को भेजता था अश्लील वीडियो, नौकरी दिलाने के नाम पर करता था तंग

DELHI : खुद को IPS अधिकारी बता कई महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर परेशान करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला गुड़गांव के मुल्लाहे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : खुद को IPS अधिकारी बता कई महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर परेशान करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.   

मामला गुड़गांव के मुल्लाहेड़ा का है, जहां रविवार को पुलिस ने यूपी के कुशीनगर के रहने वाले 38 साल के गौरी शंकर को गिरफ्तार किया है. गौरी शंकर पर कई महिलाओं ने परेशान करने का आरोप लगाया है. 

बताया जाता है कि गौरी शंकर खुद को IPS अधिकारी बता महिलाओं को फोन करता था और नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर उनसे मोबाइल नंबर लेता था. उसके बाद वह महिलाओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर परेशान करता था. जिसके बाद कई महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की. जिसपर हरकत में आने के बाद पुलिस ने उसके नंबर पर फोन किया तो उसने खुद को IPS अधिकारी बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 


गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुशीनगर में उसकी सिम कार्ड बेचने की दुकान थी जिसकी वजह से उसके पास कई अनजान लोगों के फोन नंबर थे. 4 साल पहले वह दुकान बंद करके दिल्ली आ गया और सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा. इसके बाद वह खुद को यूपी का वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बता महिलाओं को फोन करने लगा और उन्हें तंग करने लगा.