Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
1st Bihar Published by: Updated Tue, 29 Mar 2022 09:07:06 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पटना की नाबालिग के साथ फरीदाबाद में ढोंगी बाबा समेत 11 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पैसे की लालच देकर नाबालिग बच्ची को फरीदाबाद भेजवाने वाली महिला दलाल प्रियंका आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गयी। पीड़िता की शिकायत पर जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली प्रियंका को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी से पहले प्रियंका पीड़िता को थाने में ही धमकी दे रही थी। पीड़िता से केस वापस लेने का दबाव बना रही थी। महिला दलाल प्रियंका का साथ राजीव नगर थाने का ही एक महिला सिपाही दे रही थी।
पीड़िता से जब इस संबंध में बात की गयी तब उसने बताया कि उसे डराया जा रहा था कि यदि तुमने मेडिकल जांच कराया तो अंजाम बुरा होगा। टेस्ट मत कराओ और केस को वापस लो। यह धमकी वह राजीव नगर थाने में ही दे रही थी। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल भी प्रियंका का साथ दे रही थी उसका बातों में हामी भर रही थी। महिला कॉन्स्टेबल ने भी कहा कि तुम धंधा करती हो तभी ना लड़कों के पास फरीदाबाद गयी थी। महिला दलाल प्रियंका की हरकतों से पीड़िता के साथ उसका पूरा परिवार दहशत में था।
पीड़िता के 8 साल के भाई को भी प्रियंका ने कुछ घंटे तक अपने कब्जे में रखा और केस वापस लेने का दबाव बनाया। उसके लाख कोशिशों के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत से काम लिया और राजीव नगर थाने में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। अब देखना यह होगा कि महिला कॉस्टेबल पर पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है?
गौरतलब है कि पटना की 17 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पूजा-पाठ के नाम पर एक ढोंगी बाबा ने 10 लोगों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। 28 मार्च को पीड़िता ने राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सहेली की मकान मालकिन प्रियंका जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है। वह गरीब परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाती है। मामला दर्ज होने के बाद राजीव नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी और आज उसे पुलिस ने धर दबोचा।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता की सहेली की मकान मालकिन प्रियंका देवी गरीब लड़कियों को झांसे में लेकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाती थी। पीड़िता का आरोप है कि प्रियंका ने उसे पूजा-पाठ का झांसा दिया था। कहा था कि पूजा कराओगी तब नोटों की बारिश होने लगेगी। फिर क्या था दोनों नाबालिक लड़कियां महिला के झांसे में आ गयी। 27 फरवरी को दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचे जहां पहले से मौजूद एक युवक दोनों लड़कियों को लेकर बनारस के लिए निकला।
जिसके बाद उसे बनारस से फरीदाबाद ले जाया गया। जहां एक बाबा के घर पर दोनों लड़कियों को रखा गया था वहां पहले से 10 लोग मौजूद थे। पूजा करने के लिए एक लड़की को बैठाया गया लेकिन उसकी सहेली को पीरियड्स चल रहे थे इसलिए उसे पूजा पर बैठने से रोक दिया गया। उसे बाहर बैठा दिया गया। जिसके बाद मौका पाकर सहेली वहां से भाग निकली। वह पटना में अपने घर पर पहुंच गयी। और वहां पूजा के दौरान पीड़िता को खाने के लिए ढोंगी बाबा ने प्रसाद दिए। प्रसाद खाने के बाद पीड़िता बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके बाद ढोंगी बाबा और 10 युवकों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।
इस दौरान बिस्तर पर नोटों की गड्डी रखकर अश्लील वीडियो भी बनाया गया। शरीर के सारे कपड़े उतार दिए गये थे। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को पुजारी के घर पर दो दिनों तक रखा गया था। जिसके बाद उसे बनारस लाया गया। बनारस पहुंचने पर पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाते हुए पटना पहुंच गयी।
पटना पहुंचने के बाद उसने इस बात की जानकारी महिला दलाल प्रियंका को बतायी। यह सब जानने के बावजूद प्रियंका ने उसे फिर पैसों का लालच दिया और किसी से यह बात नहीं बताने की बात कही। प्रियंका ने उसे फिर बनारस चलने को कहा इसके लिए वह पीड़िता पर दवाब बनाने लगी लेकिन वह बनारस जाने से बजाए राजीव नगर थाना पहुंच गयी। जहां उसने अपनी आपबीती पुलिस को बतायी जिसके बाद थाने में मामला दर्ज हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रियंका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।