ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

जज ने कहा- शराब पीना छोड़ दो, पति ने कहा- पत्नी को छोड़ सकता हूं लेकिन शराब नहीं...और हो गया अलग

DESK: फैमिलि कोर्ट में उस समय अजिबोगरिब स्थिती उत्पन्न हो गई जब पति-पत्नी के केस की सुनवाई कर रहे जज ने पति से शराब छोड़ने को कहा. इस पर पति ने जज के सामने यह साफ कर दिया कि वह पत्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK: फैमिलि कोर्ट में उस समय अजिबोगरिब स्थिती उत्पन्न हो गई जब पति-पत्नी के केस की सुनवाई कर रहे जज ने पति से शराब छोड़ने को कहा. इस पर पति ने जज के सामने यह साफ कर दिया कि वह पत्नी को छोड़ सकता है पर शराब को नहीं.

मामला मध्यप्रदेश के भोपाल की है. भोपाल के फैमली कोर्ट में बुजुर्ग दंपत्ती का मामला फैमली कोर्ट पहुंचा. 69 साल की पत्नी ने 89 साल के पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए भरण-पोषण की मांग की थी. जहां जज ने दोनों की काउंसलिंग कराई तो मामला सामने आया कि पति अपनी पत्नी के साथ शराब पीकर मारपीट करता था. मामले का समझौता कर रहे जज ने पति से शराब छोड़कर साथ रहने को कहा. इस पर पति ने कहा कि चिकचिक करने वाली पत्नी को छोड़ सकता है पर शराब को नही. 

इसके पीछे उसने दलील दी कि पहले भी दो बार शराब छोड़ने की कोशिश कर चुका हूं पर बीमार हो जाता हूं. डॉक्टर ने मुझे कहा था कि शराब कम कर दो लेकिन पीते रहो. उसके बाद से लगातार शराब पी रहा हूं और पूरी तरह से स्वस्थ्य हूं. इसपर जज ने उसे पत्नी को 10 हजार हर महीने भरण-पोषण देने को कहा तो वह मान गया.

बताया जाता है कि दोनों के तीन बच्चे हैं. पत्नी बड़े बेटे के साथ शहर में रहती है और पति छोटे बेटे के साथ गांव में रहता है. रिटायरमेंट के बाद पति को भी पेंशन मिलती है उससे वह शराब पी जाता है.