ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

फाइलेरिया की दवा खाने से 4 दर्जन से अधिक लोग बीमार, मरीजों से मिलने के दौरान पप्पू यादव ने की जांच की मांग

PURNEA: पूर्णिया के जलालगढ़ प्रखंड में फाइलेरिया की दवा सेवन करने से करीब 4 दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फाइलेरिया की दवा खाने से 4 दर्जन से अधिक लोग बीमार, मरीजों से मिलने के दौरान पप्पू यादव ने की जांच की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के जलालगढ़ प्रखंड में फाइलेरिया की दवा सेवन करने से करीब 4 दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान लोकसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद दिल्ली से पूर्णिया लौटे सांसद पप्पू यादव ने जीएमसीएच अस्पताल का दौरा किया और बीमार लोगों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। 


पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अस्पताल प्रशासन को बीमार लोगों की उचित और तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी विस्तृत जांच की मांग भी की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी घटना भविष्य में ना हो। 


पप्पू यादव ने इस संबंध में सिविल सर्जन से भी बातचीत की और बीमार लोगों के जल्द स्वस्थ होने के लिए युद्धस्तर पर इलाज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कदम उठाये जाए। 


पप्पू यादव ने बीमार लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि ऐसी घटनाएँ लापरवाही का नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि यह साधारण घटना नहीं है। यह गंभीर मामला है। इसको हलके में नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि वे पूर्णिया के लोगों के जीवन से खिलवाड़ कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पप्पू यादव ने अस्पताल प्रबंधन को भी सभी मरीजों की उचित देखभाल के लिए निर्देश दिए। 

फाइलेरिया की दवा खाने से 4 दर्जन से अधिक लोग बीमार, मरीजों से मिलने के दौरान पप्पू यादव ने की जांच की मांगफाइलेरिया की दवा खाने से 4 दर्जन से अधिक लोग बीमार, मरीजों से मिलने के दौरान पप्पू यादव ने की जांच की मांगफाइलेरिया की दवा खाने से 4 दर्जन से अधिक लोग बीमार, मरीजों से मिलने के दौरान पप्पू यादव ने की जांच की मांग

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता