ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से आ रही है, जहां एक फोम का गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में मशीन से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी

गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से आ रही है, जहां एक फोम का गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में मशीन से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।


जानकारी के मुताबिक, कानपुर देहात के रानिया में स्थित फैक्ट्री में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि एक मशीन से छोटी सी चिंगारी निकली और देखते ही देखते चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 15 मजदूर मौजूद थे।


आग लगने के बाद वहां काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। आग में झुलस कर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की कानपुर में इलाज के दौरान जान चली गई वहीं दो की मौत लखनऊ में इलाज के दौरान हो गई। इस मामले में फैक्ट्री के तीन निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।