ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में लगी भीषण आग : बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान

DELHI : भीषण गर्मी के बीच सोमवार को ताज एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली के सरिता विहार पुलि

एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में लगी भीषण आग : बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : भीषण गर्मी के बीच सोमवार को ताज एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियों में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली के सरिता विहार पुलिस स्टेशन के पास यह घटना हुई है। गनीमत की बात रही है इस हादसे में सैकड़ों यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।


जानकारी के मुताबिक 12280 ताज एक्सप्रेस में तुगलकाबाद-ओखला के बीच ट्रेन की बोगियों में अचानक आग लग गई। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक पुलिस को शाम करीब पौने पांच बजे ट्रेन की बोगियों में आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रेन की तीन बोगियों में आग लगने के बाद यात्री दूसरे डिब्बों में चले गए। जिससे कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। यह आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।