ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Exit Poll के नतीजे के बाद अब सीधा दिल्ली जा रहे नीतीश कुमार ; यह है नीतीश कुमार का प्लान

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद अब रविवार यानी आज दिल्ली जा रहे हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भाजपा नेताओं से दिल्ली

 Exit Poll के नतीजे के बाद अब सीधा दिल्ली जा रहे नीतीश कुमार ; यह है नीतीश कुमार का प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद अब रविवार यानी आज दिल्ली जा रहे हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भाजपा नेताओं से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएम नीतीश सोमवार की देर शाम पटना वापस लौट सकते हैं। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को आने हैं। चुनाव नतीजे से पहले तमाम मीडिया एजेंसी एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखा रही है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। देश में एनडीए की लहर है। एग्जिट पोल की मानें तो एक बार फिर नरेंद्र मोदी 4 जून को सरकार बनाने जा रहे हैं। बिहार में एनडीए को अच्छी-खासी बढ़त मिलती दिख रही है। इस सबके बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने का प्लान बनाया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। 4 जून को नतीजे आएंगे। इसके साथ ही एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। 5 एजेंसियों के एग्जिट पोल में बिहार में NDA को 32 से 36 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।


वहीं, एग्जिट पोल के नतीजों के बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह उनकी निजी यात्रा है। नीतीश कुमार अपनी बीमारी का इलाज कराने दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, खबर मिल रही है कि वैसे इस यात्रा के दौरान एनडीए के कुछ नेताओं से वह मुलाकात भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को पटना लौट आएंगे।


बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की 40 सीटों पर चुनाव हुए हैं। इस बार के चुनाव में BJP ने 17 तो जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ा है। एनडीए कोटे से चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 5, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक और जीतनराम मांझी की हम एक सीट पर चुनाव मैदान में थी। वहीं, इंडिया गठबंधन में आरजेडी 23, कांग्रेस 9, लेफ्ट पार्टियां 5 और वीआईपी ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा है।