ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

इंजीनियर ने पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर जला दी लाश, घरवालों के खिलाफ जाकर की थी लव मैरिज

BULANDSHAHR: एक इंजीनियर पति ने अपनी ही पत्नी के कत्ल की खौफनाक साजिश रची...फिर बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने शातिराना चाल चली, लेकिन आख

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BULANDSHAHR: एक इंजीनियर पति ने अपनी ही पत्नी के कत्ल की खौफनाक साजिश रची...फिर बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने शातिराना चाल चली, लेकिन आखिरकार दो महीने की जांच के बाद जीपीएस लोकेशन की मदद से पुलिस ने 'कातिल' पति को पकड़ लिया. 


हैरान कर देने वाली जुर्म की ये वारदात यूपी के बुलंदशहर की है. यहां बी.टेक इंजीनियर पति ने लव मैरिज करने के बाद अपनी पत्नी की जलाकर हत्या इसलिए कर दी क्योंकि पत्नी, पति से झगड़ा करती थी. पति का आरोप है कि उसकी बीवी उससे अक्सर लड़ाई-झगड़ा करती थी और बच्ची का ख्याल भी सही से नहीं रखती थी. आरोपी अमित गाजियाबाद की भूषण स्टील में इंजीनियर सुपरवाइजर के पद पर पोस्टेड है. अपनी पत्नी वंदना को 3 दिसंबर को उसने अपने एक ट्रांसपोर्टर साथी विकास की मदद से जंगल के किनारे ले जाकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को जला दिया. 


जब तक घटना की सूचना पुलिस को मिली, वंदना पूरी जल चुकी थी और उसके पैर में केवल एक बिछुआ था. जिससे पुलिस को पता चला कि ये लाश किसी महिला की है. पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक महिला काफी दिनों से लापता है. जब उसके घर पूछताछ की गई तो उसके पति ने बताया कि वह कहीं बाहर नौकरी कर रही है. पुलिस को पति के जवाब पर भरोसा नहीं हुआ तब पुलिस ने इसकी गहन जांच-पड़ताल की. पुलिस ने 2 महीने की जांच के बाद जीपीएस लोकेशन की मदद से मर्डर केस का खुलासा किया और आरोपी पत‍ि के साथ हत्या में संलिप्त उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया.


टैग्स