ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

हैदराबाद के 'हैवानों' के एनकाउंटर पर देशभर में जश्न, लोगों ने पुलिसकर्मियों पर बरसाए फूल, फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां

HYDERABAD: हैदराबाद गैंगरेप कांड के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद से देश भर में जश्न का माहौल हैं. पूरे देश की जनता एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों के सपोर्ट में खड़ी है. हैदरा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

HYDERABAD: हैदराबाद गैंगरेप कांड के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद से देश भर में जश्न का माहौल हैं. पूरे देश की जनता एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों के सपोर्ट में खड़ी है. हैदराबाद में जिस जगह पर आरोपियों का एनकाउंटर हुआ, वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये. इस दौरान लोगों ने एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों का स्वागत फूल बरसाकर किया. लोगों ने खुशी में पटाखे भी फोड़े और मिठाइयां भी बांटी.


पूरे देश के लोग इस एनकाउंटर पर खुशी जाहिर कर रहे हैं. हैदराबाद की महिलाओं ने जांबाज पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी भी बांधी है. एनकाउंटर वाली जगह पर इकट्ठा हुई भीड़ ने  पुलिसवालों को कंधे पर उठाकर जश्न मनाया. देश भर के लोगों ने हैदराबाद पुलिस पर गर्व करते हुए अन्य राज्यों की पुलिस को इनसे सीख लेने की सलाह भी दी है.


आपको बता दें कि हैदराबाद के गुनहगारों ने वेटनरी डॉक्टर के साथ जिस हाईवे पर हैवानियत की थी उसी हाईवे पर दरिंदों को सजा मिली. हैदराबाद में ज‍िस एनएच-44 पर 27 नवंबर की रात को लेडी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हैवानियत हुई, उसी हाइवे पर तेलंगाना पुल‍िस ने चारों आरोप‍ियों का एनकाउंटर कर द‍िया. क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए पुल‍िस चारों आरोप‍ियों को उसी जगह लेकर गई थी जहां लेडी डॉक्टर की जली हुई बॉडी म‍िली थी. घटनास्थल पर चारों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में उन्हें मार गिराया.