ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवा

EMI चुकाने को लेकर पति -पत्नी में अनबन, वाइफ ने बच्चों के साथ बिस्किट में मिलाकर खाया यूरिया

BANKA : बिहार के बांका से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद खौफनाक कदम उठाया है। इसके बाद पुरे परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया ह

EMI चुकाने को लेकर पति -पत्नी में अनबन, वाइफ ने बच्चों के साथ बिस्किट में मिलाकर खाया यूरिया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद खौफनाक कदम उठाया है। इसके बाद पुरे परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया है। महिला ने पति से झगड़ा के बाद यूरिया खा लिया। इतना ही महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को भी बिस्किट में मिलाकर यूरिया खिला दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, लोन की क़िस्त जमा करने को लेकर पति-पत्नी में फोन पर बातचीत के दौरान विवाद हुआ। उसके बाद आवेश में आकर महिला ने अपने दो बच्चों के साथ यूरिया खाकर जीवन लीला को समाप्त करने का फैसला लिया। हालांकि, किसी तरह यह बात आसपास के लोगों को लगी तो यूरिया खाने के बाद भी महिला और उसके बच्चे को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। यह घटना थाना क्षेत्र के लीलागोड़ा गांव की बताई जा रही है। 


बताया जा रहा है कि ग्रुप लोन की किस्त के पैसे जमा करने को लेकर अंजनी देवी का फोन पर पति पंकज राय से कुछ अनबन हो गया था। इससे महिला ने गुस्से में आकर इतना भयानक कदम उठा लिया। फिलहाल डॉक्टरों की मदद से तीनों को मौत के मुहं से बाहर लाया गया है और तीनों की हालत में सुधार है। अब बच्चों सहित मां अपने घर वापस आ गई हैं।


उधर, इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि इनलोगों का उपचार किया गया। तत्काल उपचार मिल जाने से बच्चों सहित मां को डॉक्टरों की मदद से मौत के मुह से बाहर लाया गया। फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है। लिहाजा उन्हें घर रवाना कर दिया गया है। इससे अधिक बातों की जानकारी हमें हासिल नहीं हुई है।