ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

इलेक्शन ड्यूटी में डेहरी आए होमगार्ड जवान की मौत : प्रचंड गर्मी और लू की वजह से अचानक बिगड़ी तबीयत

ROHTAS : मोतिहारी से इलेक्शन ड्यूटी के लिए रोहतास के डेहरी आए एक होमगार्ड जवान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद समुल्लाह के रूप में हुई है जो मोतिहार

 इलेक्शन ड्यूटी में डेहरी आए होमगार्ड जवान की मौत : प्रचंड गर्मी और लू की वजह से अचानक बिगड़ी तबीयत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS : मोतिहारी से इलेक्शन ड्यूटी के लिए रोहतास के डेहरी आए एक होमगार्ड जवान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद समुल्लाह के रूप में हुई है जो मोतिहारी के कुंडवा थाना के गोदरी गांव के रहने वाले थे। 


मो. समुल्लाह की तैनाती होमगार्ड में थी। सासाराम और काराकाट में 1 जून को चुनाव होने हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए बीएमपी-2 में आकर रुके हुए थे। बताया जाता है कि प्रचंड गर्मी और लू के कारण इलेक्शन कराने आए इस होमगार्ड जवान की अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी।


जिसके बाद आनन-फानन में उन्हे डेहरी के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां के चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उन्हें ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मोहम्मद समुल्लाह की मौत हो गई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता