ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

एक युवक ने दो लड़कियों से रचाई शादी, एक साथ दोनों की मांगे भरने के बाद लिए सात फेरे, बाप की शादी में बेटा भी हुआ शामिल

JHARKHAND: एक लड़के ने एक नहीं बल्कि दो लड़कियों से प्यार किया। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें भी खाई। एक साथ दो लड़कियों की मांग में सिन्दूर डाला और अग्नि के सात फेरे लिए।

एक युवक ने दो लड़कियों से रचाई शादी, एक साथ दोनों की मांगे भरने के बाद लिए सात फेरे, बाप की शादी में बेटा भी हुआ शामिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: एक लड़के ने एक नहीं बल्कि दो लड़कियों से प्यार किया। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें भी खाई। एक साथ दो लड़कियों की मांग में सिन्दूर डाला और अग्नि के सात फेरे लिए। अब इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इस अनोखी शादी में बेटा भी शामिल हुआ था। 


झारखंड के लोहरदग्गा में एक अनोखी शादी हुई जिसकी इन दिनों इलाके में चर्चा खूब हो रही है। दरअसल एक शख्स ने दो लड़कियों की मांग में सिन्दूर भरा और सात फेरे लिए। इस शादी में एक लड़की का बेटा भी शामिल हुआ था। इस अनोखी शादी को देख इलाके के लोग भी हैरान थे। पहले तो इस शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे लेकिन बाद में युवक की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ गया। 


फिर ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों लड़कियों से शख्स ने शादी रचाई। यह पूरा मामला भंडरा प्रखंड के बंडा गांव का है जहां दो लड़कियों से संदीप नाम का युवक प्यार करता था। पहले वह कुसुम नाम की लड़की के साथ लिव-इन-रिलेशन में तीन साल तक रहा जिसके बाद उससे एक बेटा हुआ। बेटे के जन्म के बाद संदीप बंगाल में ईंट भट्ठे पर काम करने चला गया जहां स्वाति नाम की लड़की से उसकी मुलाकात हुई। 


इसी दौरान स्वाति और संदीप दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। संदीप भी स्वाति को अपना दिल दे बैठा। फिर क्या था युवक दोनों को पत्नी बनाना चाहता था। एक साथ दोनों से विवाह करना चाहता था लेकिन उसकी बातों को सुनकर परिजन दंग रह गये। जब परिजनों को पता चला कि वह एक साथ दो लड़कियों से शादी करना चाहता है। 


युवक के इस बात को सुनकर परिजन गुस्सा गये और इस शादी से इनकार करने लगे। लेकिन लड़का दोनों की मांग भरने की जिद करने लगा। जिसके बाद यह मामला पंचायत में गया। जहां लड़का और दोनों लड़की की बातें सुनी गयी। लड़का और दोनों लड़की की रजामंदी के बाद गांववालों की मौजूदगी में यह अनोखी शादी हुई। लड़के ने दोनों युवती के मांग में सिन्दूर डाला और अग्नि के सात फेरे लिए।            

टैग्स