ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

BIHAR NEWS : एक तरफ जहरीली शराब से जा रही लोगों की जान, दूसरी तरफ धंधेबाज को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग

BHAGALPUR : बिहार के शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब से जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना या इसका सेवन करना गैरकानूनी है। इतना ही नहीं राज्य में पिछले दो स

BIHAR NEWS : एक तरफ जहरीली शराब से जा रही लोगों की जान, दूसरी तरफ धंधेबाज को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब से जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना या इसका सेवन करना गैरकानूनी है। इतना ही नहीं राज्य में पिछले दो से तीन दिनों के अंदर शराब के सेवन से 30 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इसके बाद भी शराब कारोबारी अपने काले कारनामों से पीछे नहीं हट रहे। ऐसे में ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है। जहां अवैध तरीके से शराब बिक्री सुचना पर रेड मारने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। 


जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस पर अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। यह हमला नाथनगर थाने की पुलिस टीम पर की गई है। इनलोगों पर दो बाइक पर सवार अपराधियों ने फायरिंग की है। गनीमत यह रही कि इस फायरिंग में किसी को गोली लगी नहीं है। 


वहीं पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए  दो अपराधी को दो देशी कट्टा और गोली के साथ खदेड़ कर पकड़ लिया गया है। लेकिन दो अपराधी भागने में कामयाब हो गए।अपराधी द्वारा पुलिस टीम पर हमला किए जाने के बाद इस इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही वरीय अधिकारी भी पुरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। 


इधर पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। नाथनगर थाना की पुलिस पहुंचकर अपराधी को धड़ पकड़ के लिए पुरे इलाके में सघन छापेमारी कर रही है। सूचना पर डीएसपी राकेश कुमार 2 नाथनगर थाना पहुंच कर बताया कि अपराधी से पूछताछ की  जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।