ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बच्चों की मौत का सिलसिला जारी, 1 महीने में इस अस्पताल में 91 बच्चों ने तोड़ा दम

KOTA: राजस्थान के कोटा के जेके लोन सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है. अस्पताल में सुविधाओं की कमी के कारण आए दिन बच्चों की मौत हो रही है, और अस्पताल प्रशासन

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

KOTA: राजस्थान के कोटा के जेके लोन सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है. अस्पताल में सुविधाओं की कमी के कारण आए दिन बच्चों की मौत हो रही है, और अस्पताल प्रशासन लापरवाह बना देख रहा है. दिसंबर महीने में जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का आंकड़ा 91 तक पहुंच गया है.


जेके लोन अस्पताल राजस्थान के कोटा का सबसे बड़ा मातृ एवं शिशु सरकारी अस्पताल है, बावजूद इसके अस्पताल में सुविधाओं का घोर अभाव है, लिहाजा बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रही है. इस अस्पताल में कोटा और आसपास के कई जिलों से मरीज अपना इलाज कराने आते हैं, लेकिन अस्पताल में चिकित्सा सेवा, डॉक्टर-नर्स समेत कई जरूरी सुविधाओं की भारी कमी है.


अस्पताल में भर्ती कई मरीजों के परिजनों ने बताया कि इस हॉस्पिटल में स्टाफ की भारी कमी है. परिजनों के मुताबिक चिकित्सा उपकरणों के अभाव और डॉक्टरों की अनदेखी करने के कारण बच्चों की मौत हो रही है और अस्पताल प्रशासन लापरवाह बना हुआ है.


टैग्स