ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

जमीन के विवाद में खूनी खेल: कुल्हाड़ी से काट कर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, एक की हालत नाजुक

GUMLA: बड़ी खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां जमीन के विवाद को लेकर खूनी खेल हुआ है। जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद बाद इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से व

जमीन के विवाद में खूनी खेल: कुल्हाड़ी से काट कर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, एक की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GUMLA: बड़ी खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां जमीन के विवाद को लेकर खूनी खेल हुआ है। जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद बाद इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से वार कर एक ही परिवार के चार लोगों को काट डाला। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिसई थाना क्षेत्र सकरौली गांवकी है।


जानकारी के मुताबिक, पुस्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद टल रहा था। पूर्वजों द्वारा उक्त जमीन पर फुटकल का पेड़ लगाया गया है। उसी फुटकल पेड़ को लेकर आपस में भाइयों के बीच विवाद था। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि भाई-भाई में ही खूनी संघर्ष शुरू हो गया और एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए।


इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर कुल्हाड़ी हमला बोल दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से काटकर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।