ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, शव मिलने से इलाके में हड़कंप

NAWADA : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है जहां एक परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है. हत्या करने के बाद अपराधियों ने शवों को डैम में फेंक

बिहार : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, शव मिलने से इलाके में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है जहां एक परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है. हत्या करने के बाद अपराधियों ने शवों को डैम में फेंक दिया. सुबह जब डैम की तरफ कुछ ग्रामीण घूमने गए थे तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


घटना रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम की बताई जा रही है जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया गया. सुबह जब ग्रामीण डैम की ओर घूमने के लिए निकले तब एक महिला, दो बच्चे और एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता नजर आया. ग्रामीणों ने तुरंत रजौली पुलिस को फोन पर सूचना दी जिसके बाद रजौली थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने दल-बल के साथ फुलवरिया डैम पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. 


फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है. इधर मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि रात में सुनसान जगह देखकर कहीं अलग जगह से लाकर चारों की निर्मम हत्या कर शवों को फेंक दिया गया है. रजौली पुलिस चारों शव को कब्जे में लेकर तहकीकात में जुट गई है. अभी फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होने की बात कही जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता