Hindi News / news / एक ही परिवार के 3 सदस्य गंडक नदी में डूबे, एक का शव...

एक ही परिवार के 3 सदस्य गंडक नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दो लापता

1st Bihar Published by: MIRAJ AHMAD Updated Jul 04, 2021, 4:42:32 PM

एक ही परिवार के 3 सदस्य गंडक नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दो लापता

- फ़ोटो

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां एक ही परिवार के तीन लोग गंडक नदी में डूब गये। एक का शव बरामद किया गया है जबकि दो अब भी लापता हैं। बताया जाता है कि 51 वर्षीय महातम यादव, 31 वर्षीय नागेंद्र यादव और 18 वर्षीय रंजीत कुमार भैंस को नहाने के लिए नदी के पास पहुंचे थे। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना बरौली थाना क्षेत्र के बतदेह गांव की है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर और NDRF को बुलाया। जिसके बाद शव की तलाश शुरू की गयी। फिलहाल अब तक दोनों शव का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही राजद के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू घटनास्थल पर पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वही जिला प्रशासन से परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।