ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

ED ने हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश किया, अदालत से 10 दिन की कस्टडी मांगी

RANCHI: झारखंड लैंड स्कैम में बुधवार को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश किया है औ

ED ने हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश किया, अदालत से 10 दिन की कस्टडी मांगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड लैंड स्कैम में बुधवार को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश किया है और अदालत से 10 दिनों की कस्टडी की मांग की है।


दरअसल, झारखंड में हुए जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने बुधवार को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया था। ईडी की हिरासत में हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे थे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद ईडी की टीम देर रात उन्हें अपने रांची स्थित दफ्तर ले गई थी और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी थी।


गुरुवार की दोपहर ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को PMLA  कोर्ट मे पेश किया है। ED दफ़्तर से लेकर कोर्ट परिसर तक भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतज़ाम किया गया है। रांची नगर निगम क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। हेमंत सोरन ने कोर्ट पहुंचने पर लोगों का अभिवादन किया और कोर्ट के अंदर दाखिल हुए। ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड मांगी है।