ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटबिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूट

ED के सामने नहीं पेश होंगे तेजस्वी यादव, INDIA में शामिल दो CM पर पहले से लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

PATNA: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। इन्हें जमीन के बदले नौकरी घोटाला में ईडी ने समन भेजकर दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश

ED के सामने नहीं पेश होंगे तेजस्वी यादव, INDIA में शामिल दो CM पर पहले से लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट


PATNA: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। इन्हें जमीन के बदले नौकरी घोटाला में ईडी ने समन भेजकर दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि उन्होंने पेश होने में असमर्थता जताई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राजद प्रमुख लालू यादव को ईडी ने बीते साल दिसंबर में समन भेजा गया था। 


दरअसल, पूर्व से निर्धारित सरकारी आयोजनों में अपनी व्यस्तता की वजह से तेजस्वी दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे। यह दूसरा मौका है जब ईडी का समन मिलने के बाद भी तेजस्वी पूछताछ में शामिल नहीं हो रहे हैं।


मालुम हो कि, 20 दिसंबर 2023 को ईडी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। तेजस्वी को पहली बार 22 दिसंबर 2023 को जबकि लालू प्रसाद से पूछताछ के लिए 27 दिसंबर का दिन निर्धारित किया गया था। हालांकि, ये दोनों उस दिन भी पेश नहीं हुए थे जिसके बाद तेजस्वी यादव को वापस से समन भेजकर 5 जनवरी को बुलाया गया था। अब आज भी तेजस्वी पेश नहीं होंगे।


बता दें कि, आईएनडीआईए में शामिल दो प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दोनों के मामले ईडी से जुड़े हुए हैं।पहला मामला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है। ईडी केजरीवाल को शराब नीति मामले में तीन बार समन भेज चुकी है। 


इसी तरह दूसरा मामला झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ा हुआ है। हेमंत को भूमि घोटाले में ईडी सात बार समन भेजा चुकी है। दोनों ही मामले अलग-अलग हैं। पंरतु दोनों ही मुख्यमंत्रियों को ईडी के समन को लेकर रवैया करीब-करीब एक जैसा

 ही है।