ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

कैशलेस ज्ञान देने वाले सुशील मोदी अपने पास रखते हैं 40 हजार कैश, रिश्तेदारों से ले रखा है 17 लाख से ज्यादा का कर्ज

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भले ही कैशलेस पर दूसरों को ज्ञान देते हो लेकिन खुद के पास 40 हजार से ज्यादा कैश रखते हैं। इतना ही नहीं लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भले ही कैशलेस पर दूसरों को ज्ञान देते हो लेकिन खुद के पास 40 हजार से ज्यादा कैश रखते हैं। इतना ही नहीं लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक सुशील मोदी पर अपने रिश्तेदारों का 17 लाख रुपए से ज्यादा की रकम कर्ज या बकाया है। 

साल के अंतिम दिन सुशील मोदी की तरफ से संपत्ति का जो ब्यौरा सार्वजनिक किया गया है उसके मुताबिक सुशील मोदी क्या बैंकों और अन्य जगह पर निवेश लगभग 81 लाख रुपये से ज्यादा है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 97 लाख रुपए से ज्यादा की रकम बैंकों और अन्य तरह के निवेश में हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम सुशील मोदी और उनकी पत्नी की तरफ से शेयर में भी मोटी रकम का निवेश किया गया है।

डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पास तकरीबन 40 लाख रुपये की ज्वेलरी है जबकि उनकी पत्नी के पास एक करोड़ 71 लाख रुपए की ज्वेलरी होने की बात कही गई है। डिप्टी सीएम के पास उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में एक घर है।



टैग्स