बिहार : ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Mar 27, 2021, 1:01:30 PM

बिहार : ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

- फ़ोटो

GOPALGANJ : इस वक़्त की बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां नगर थाना परिसर में एक होमगार्ड जवान ने खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली है. घटना के बाद थाने में सनसनी मच गई. 


मृतक जवान का नाम गुरुनिधि सिंह बताया जा रहा है जो सिधवलिया के बुधसी के रहने वाले थे. घटना के बारे में उनके सहकर्मियों ने बताया कि हर दिन की तरह आज भी गुरुनिधि सिंह खाना खाकर अपने कमरे में गए थे लेकिन अचानक उनके कमरे से गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी. जब सभी वहां पर पहुंचे तो देखा कि उन्होंने खुद की ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. 


फिलहाल गुरुनिधि सिंह ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है.