ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

Bihar News : दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 6 बच्चों की फूड प्वाइजनिंग से स्थिति गंभीर, इलाज के लिए रेफर

BANKA : बिहार के बांका से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां फूड प्वाइजनिंग का एक नया मामला सामने आया है। इस बार अमरपुर क्षेत्र के चौखट गांव में फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने स

Bihar News :  दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 6 बच्चों की  फूड प्वाइजनिंग से स्थिति गंभीर, इलाज के लिए रेफर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां फूड प्वाइजनिंग का एक नया मामला सामने आया है। इस बार अमरपुर क्षेत्र के चौखट गांव में फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने से छह बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल परिजनों की मदद से सभी बच्चों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है। 


जहां फूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार हुए लोगों में राजेश मांझी का 12 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार, पांच वर्षीय पुत्री सपना कुमारी शामिल है। वहीं पिंटू मांझी का 12 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार, अजय मांझी की पांच वर्षीय पुत्री रबीना कुमारी, बारह वर्षीय पुत्री गंगिया कुमारी और उर्मिला देवी शामिल है। सभी का मायागंज भागलपुर में इलाज किया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि बच्चे केन्दुआर गांव में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए थे जहां से लौटने पर घर में भोजन कर सभी बच्चे सो गए। रात करीब 1 बजे सभी बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। इसके बाद आनन-फानन में बच्चों को उपचार के लिए पास के प्राइवेट क्लिनिक ले जाया गया, जहां बच्चों की स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टर ने बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया है। 


इधर,  रेफरल अस्पताल में बच्चों का उपचार कर रहे डॉक्टर अपूर्व अमन सिंह ने बताया कि सभी बच्चों में फुड प्वाजनिंग की शिकायत थी। डॉक्टरो ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि शायद बच्चों ने मेले में बासी भोजन खा लिया होगा, जिससे कि बच्चों की तबियत बिगड़ गई. फिलहाल बच्चों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।