ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जाने क्या है इसमें खास..

DESK : आज दुनिया की सबसे लंबी हाईवे अटल टनल का उद्घाटन होने वाला है. इसके लिए पीएम मोदी विशेष विमान से चंडीगढ़ पहुंच गए हैं. इसके बाद वो रोहतांग जाएंगे और फिर अटल टनल का लोकार्पण करेंगे.&nbsp

दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जाने क्या है इसमें खास..
Anamika
2 मिनट

DESK : आज दुनिया की सबसे लंबी हाईवे अटल टनल  का उद्घाटन होने वाला है. इसके लिए पीएम मोदी विशेष विमान से चंडीगढ़ पहुंच गए हैं. इसके बाद वो रोहतांग जाएंगे और फिर अटल टनल का लोकार्पण करेंगे. 

इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी. बता दें कि अटल टनल दुनिया में सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है . 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग मनाली को सालों भर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी. पहले लौहौल स्पीति घाटी छह महीने तक भारी बर्फबारी के कारण शेष हिस्से से कटी रहती थी.  लेकिन अब यहां सालों भर जाया जा सकता है. 

'अटल टनल' का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक की मदद से पीर पंजाल की पहाड़ियों में किया गया है. ये समुद्र तट से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. इसमें सुरक्षा के सारे इंतजाम किए गए हैं. हर 150 मीटर पर टेलिफोन की सुविधा दी गई है, ताकि जरुरत पड़ने पर कभी भी कॉन्टेक्ट किया जा सके. हर 60 मीटर की दूरी पर अग्निशमन यंत्र और 250 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी लगाई गई है.