Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश Bihar Bhumi: अब नहीं लगाना होगा ब्लॉक या रेवन्यू ऑफिस का चक्कर, घर बैठे 72 घंटे में उपलब्ध होगा गांव व वार्ड का राजस्व नक्शा; जानिए तरीका
1st Bihar Published by: Updated Fri, 06 Jan 2023 09:05:41 AM IST
- फ़ोटो
BUXER : डुमरांव के पूर्व विधायक दाउद अली का निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। राजद नेता को दिल कि बीमारी थी और पिछले कुछ दिनों से इनकी तबियत बेहद खराब चल रही थी। जिसके कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया।
बता दें कि, पूर्व विधायक दाऊद अली ने 2010 में डुमरांव से जेडीयू के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था और राजद के सुनील कुमार को हराया था। दाऊद अली को 42,538 वोट मिले थे जबकि सुनील कुमार को 22,692 वोट मिले थे। वर्ष 2015 तक डुमरांव के विधायक रहे दाऊद अली बाद में टिकट ना मिलने से पार्टी से नाराज हो गए थे और जेडीयू छोड़कर राजद में शामिल हो गए थे। यह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाने वाले नेता थे।
जानकारी हो कि, दाउद अली होम्योपैथिक संघ के प्रदेश पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर रहे थे। यह विधान सभा मे सत्ताधारी दल जनता दल यू के सचेतक भी रह चुके थे। हालांक, पिछले कुछ महीनों से यह बिमारी हालत में इलाज करवा रहे थे। अब उनका निधन मुंबई स्थित एक अस्पताल में हो गया है। फिलहाल मृत पूर्व विधायक का शव मुंबई से सड़क मार्ग द्वारा उनके पैतृक गांव बक्सर जिला के कठार स्थित आवास पर आने की खबर है। जहां लोग उनका अंतिम दर्शन करेंगे जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा।
इधर, उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके स्वजनों के साथ-साथ नाते रिश्तेदार एवं डुमरांव नगर के लोग स्तब्ध रह गए। लोगों का कहना है कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि हंसमुख, मिलनसार तथा सबके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले दाउद अली अब इस दुनिया में नहीं है। इस दुखद घड़ी पर सामाजिक मंच के साथ-साथ पूर्व विधायक को जानने वाले कई लोगों ने परिजनों को संबल तथा मृतात्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।