ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

ड्राइवर और खलासी ने मिलकर लूटी थी ट्रक, गिरफ्तारी के बाद 501 बोरा मूंग दाल बरामद

ROHTAS: रोहतास के डेहरी में 19 जुलाई की रात एक ट्रक मूंग दाल लूटे जाने का मामला सामने आया था। इस लूटकांड का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी को पकड़ा। इनकी ग

ड्राइवर और खलासी ने मिलकर लूटी थी ट्रक, गिरफ्तारी के बाद 501 बोरा मूंग दाल बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के डेहरी में 19 जुलाई की रात एक ट्रक मूंग दाल लूटे जाने का मामला सामने आया था। इस लूटकांड का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी को पकड़ा। इनकी गिरफ्तारी के बाद लूटे गए 501 बोरा मूंग दाल भी  बरामद कर लिया गया। मूंग गया जिला के चेरकी थाना क्षेत्र के रहने वाले बेचू यादव के घर से बरामद किया गया है। 


पुलिस ने ट्रक ड्राइवर रौशन कुमार सिंह और अरविंद कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। डेहरी के एएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि 20 जुलाई को यह सूचना मिली थी कि गया से चली मूंग दाल लदे ट्रक को डेहरी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से चार हथियारबंद अपराधियों ने ड्राइवर और खलासी को बेहोश कर लूट लिया है। ट्रक को राजपुर थाना से बरामद किया गया था लेकिन बाद में जांच के दौरान इस साजिश का खुलासा हुआ। इस लूटकांड में ट्रक ड्राइवर रौशन और खलासी अरविंद दोनों मिला हुआ था। 


गया से मूंग दाल की लोडिंग कर दोनों चरखी पहुंचा था जहां अपने एक परिचित बेचू यादव के यहां तीन अलग-अलग कमरों में 501 बोड़ा मूंग दाल को ट्रक से उतार दिया और खाली ट्रक लेकर रोहतास के राजपुर में आकर खड़ा कर दिया। खुद नशीली दवा खाकर बेहोशी का नाटक करते हुए सड़क किनारे लुढ़क गया। जिसे बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लूटे गए मूंग दास के साथ गैस कटर और ताला  भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।