ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश: योग्य लाभार्थियों को मिले राशन कार्ड, PDS दुकानों की रिक्तियां शीघ्र भरें, Zero Office Day अभियान में सख्ती कैमूर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप Bihar: सोनपुर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन, पौधारोपण समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन Bihar: सोनपुर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन, पौधारोपण समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन Buxar News: विश्वामित्र सेना ने निकाली ‘सनातन जोड़ो यात्रा’, धार्मिक एकता और आस्था का अनूठा संगम Buxar News: विश्वामित्र सेना ने निकाली ‘सनातन जोड़ो यात्रा’, धार्मिक एकता और आस्था का अनूठा संगम वीरपुर में किसान सम्मान समारोह: संजीव मिश्रा ने सैकड़ों किसानों को किया सम्मानित World Athletics Championship 2025: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, पहले ही थ्रो में किया क्वालिफाई World Athletics Championship 2025: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, पहले ही थ्रो में किया क्वालिफाई यूट्यूबर दिवाकर सहनी और उनके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है वीआईपी: मुकेश सहनी

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, जानिए राष्ट्रपति बनने के लिए किसका पलड़ा भारी

1st Bihar Published by: Updated Wed, 22 Jun 2022 01:04:42 PM IST

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, जानिए राष्ट्रपति बनने के लिए किसका पलड़ा भारी

- फ़ोटो

PATNA: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश में सरगर्मी बढ़ गई है. एक तरफ विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं दूसरी और एनडीए ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू पर अपना दाव खेला है. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि विपक्षी एकता के सामने भाजपा कितनी ताकतवर है. 


हालांकि, आकड़े पर नजर डाले तो एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा विपक्ष के उम्मीदार यशवंत सिन्हा पर भारी नजर आ रहा है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन के पास केवल 23 फीसदी वोट है, वहीं एनडीए गठबंधन के पास यूपीए से दोगुना ज्यादा लगभग 49 प्रतिशत वोट है. 


अगर पूरा विपक्ष एकजुट हो जाए सभी क्षेत्रीय दल एक साथ आ जाएं तो विपक्ष के पास 51% वोट हो जायेगा, जो एनडीए से ज्यादा होगा और ऐसे में भाजपा उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपति बनना मुश्किल हो सकता है.


हालांकि, अभी ऐसा लग नहीं रहा कि पूरा विपक्ष एक जुट होने जा रहा है. एनडीए के पास अभी कुल 5,26,420 वोट हैं। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए मुर्मू को 5,39,420 मतों की जरूरत है। साथ ही नवीन पटनायक ने संकेत दे दिए हैं कि उनकी पार्टी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी.


ओडिशा से आने के कारण सीधे तौर पर मुर्मू को बीजू जनता दल (बीजद) का समर्थन मिल रहा है। यानी बीजद के 31000 वोट भी उनके पक्ष में पड़ेंगे। इसके अलावा अगर वाईएसआर कांग्रेस भी साथ आती है तो उसके भी 43000 मत उनके साथ होंगे। इसके अलावाआदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाली कई पार्टियों के लिए भी मुर्मू का विरोध करना मुश्किल है. 


वहीं, द्रौपदीमुर्मू के सामने यशवंत सिन्हा का पलड़ा काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। एकमत विपक्ष के उम्मीदवार होने के बाद भी उनके पास फिलहाल 3,70,709 वोट हैं। हालांकि, यह भी देखना दिलचस्प होगा कि आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों की विपक्षी एकता कितने समय तक कायम रह पाती है।