ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Crime News: बिहार में CSP केंद्र से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में मड़वन चौक के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएसपी केंद्र से हथियार के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वन चौक के समीप सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएसपी केंद्र से दो लाख रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, मड़वन चौक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) पर बाइक सवार अपराधी पहुंचे और हथियार के बल पर वहाँ रखे 2 लाख नकद लूटकर फरार हो गए। लूट की इस बड़ी वारदात के बाद स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।


पुलिस की शुरू हुई कार्रवाई

लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की धरपकड़ के लिए आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


क्या बोले डीएसपी पूर्वी 2

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीएसपी केंद्र से लूट की बात सामने आई है। पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता