ब्रेकिंग
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली

Drishyam 3: अजय देवगन ने वीडियो शेयर कर किया बड़ा ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’

Drishyam 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी बड़ी घोषणा करते हुए न सिर्फ इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है, बल्कि एक दमदार वीडियो भी शेयर किया है।

 Drishyam 3
दृश्यम 3’
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Drishyam 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी बड़ी घोषणा करते हुए न सिर्फ इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है, बल्कि एक दमदार वीडियो भी शेयर किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि ‘दृश्यम 3’ दृश्यम डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर देखा जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने इशारा किया कि यह इस फ्रेंचाइज़ी का आखिरी और सबसे अहम हिस्सा होगा।


‘दृश्यम 3’ के टीजर वीडियो में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में अपनी फैमिली की हिफाजत करने का संकल्प लेते नजर आते हैं। टीजर में पिछली दोनों फिल्मों के अहम सीन्स की झलक भी दिखाई गई है, जो कहानी की गहराई और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करती है। वीडियो में अजय का डायलॉग दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है, जिसमें वह कहते हैं कि दुनिया उन्हें चाहे किसी भी नाम से बुलाए, उन्हें फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनके लिए उनका सच और उनका सही सिर्फ उनकी फैमिली है।


टीजर में विजय सालगांवकर खुद को एक चौकीदार और दीवार की तरह पेश करते हैं, जो तब तक डटा रहेगा जब तक सब हार नहीं मान लेते। यह संवाद साफ तौर पर बताता है कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और इस बार सस्पेंस, थ्रिल और इमोशन पहले से कहीं ज्यादा गहरा होने वाला है। ‘दृश्यम 3’ को लेकर माना जा रहा है कि यह फिल्म पिछले दोनों पार्ट्स की कहानी को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगी और दर्शकों को एक यादगार क्लाइमेक्स देगी।


गौरतलब है कि ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थीं और विजय सालगांवकर का किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे चतुर और यादगार कैरेक्टर्स में गिना जाता है। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और फैंस पहले से ही इसे 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मान रहे हैं।